NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 3 dohe

Class 10 Hindi Chapter 3 Dohay – कक्षा 10 हिंदी पाठ – 3 दोहे

Bihari ke dohey (दोहे) – CBSE Class 10 Hindi Lesson summary with detailed explanation of the lesson ‘Dohay‘ by Bihari along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson, along with summary and all the exercises, Question and Answers 

Author Introduction – कवि परिचय

कवि – बिहारी
जन्म – 1595 (ग्वालियर )
मृत्यु – 1663Dohay (दोहे) Chapter Introduction – पाठ प्रवेश

मांजी,पौंछी,चमकाइ ,युत -प्रतिभा जतन अनेक।

                       दीरघ जीवन ,विविध सुख ,रची ‘सतसई ‘ एक।।

अर्थात मांज कर ,पौंछ कर और चमका कर अनेक प्रयास करने के बाद ऐसी प्रतिभा सामने आइ  हैं ,लंबा जीवन, अनेक सुख वाले बिहारी ने एक ग्रंथ ‘बिहारी सतसई ‘की रचना की। ‘बिहारी सतसई ‘में सात सौ दोहे हैं। दोहा जैसे छोटे से छंद में गहरे अर्थों को कहने के कारण कहा जाता है कि बिहारी थोड़े शब्दों में बहुत कुछ कहने में माहिर थे। उनके दोहों के अर्थों की गंभीरता को देखकर कहा जाता है कि

                         सतसैया के दोहरे ,ज्यों नावक के तीर।
                          देखन में छोटे लगै ,घाव करें गंभीर।।

अर्थात सतसई के दोहे ऐसे हैं जैसे किसी मधुमक्खी का डंक ,जो देखने में तो छोटा लगता है लेकिन घाव बहुत गहरा देता है।

बिहारी की भाषा ब्रज भाषा है। सतसई में मुख्यतः प्रेम और भक्ति को दर्शाने वाले दोहे हैं। बिहारी मुख्य रूप से श्रृंगार रस के लिए जाने जाते हैं। इस पाठ में बिहारी के कुछ दोहे दिए जा रहे हैं। इन दोहों में श्रृंगार के साथ – साथ लोक – व्यवहार , नीति ज्ञान आदि विषयों का वर्णन भी किया गया है। इन दोहों  से आपको भी ज्ञात होगा कि बिहारी कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ भरने की कला भली भांति जानते हैं।

Dohay (दोहे) Chapter Summary – पाठसार

प्रस्तुत दोहे कविवर बिहारी द्वारा रचित ग्रन्थ ‘बिहारी सतसई ‘से लिए गए हैं। इसमें कवि ने भक्ति ,नीति व् श्रृंगार भाव का सुन्दर मेल प्रस्तुत किया है। पहले दोहे में कवि कहते हैं कि श्री कृष्ण के नीलमणि रूपी साँवले शरीर पर पीले वस्त्र रूपी धूप अत्यधिक शोभित हो रही है। दूसरे दोहे में कवि भयंकर गर्मी का वर्णन करते हुए कहते हैं कि गर्मी के कारण जंगल तपोवन बन गया है जहाँ सभी जानवर आपसी द्वेष भुलाकर एक साथ बैठे हैं। तीसरे  दोहे में कवि गोपियों की श्री कृष्ण के साथ बात करने की उत्सुकता को प्रकट करते हैं और कहते हैं कि गोपियों ने श्री कृष्ण की बाँसुरी को चुरा लिया है। चौथे दोहे में कवि नायक और नायिका द्वारा भीड़ में भी किस तरह आँखों ही आँखों में बात की जाती है इस बात का वर्णन करते हैं। पांचवें दोहे में कवि जून के महीने की भीषण गर्मी का वर्णन करते हुए कहते हैं कि गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है कि छाया भी छाया ढूंढ़ने के लिए घने जंगलों व घरों में छिप गई है। छठे दोहे में कवि कहते हैं कि नायिका नायक को सन्देश भेजना चाहती है परन्तु अपनी विरह दशा का वर्णन कागज़ पर नहीं कर पा रही है न ही किसी को बता पा रही है वह चाहती है कि नायक उसकी विरह दशा का अनुमान स्वयं लगाए। सातवे दोहे में कवि श्री कृष्ण से कहते हैं कि आप चन्द्रवंश में पैदा हुए हो और स्वयं ब्रज आये हो। कवि श्री कृष्ण की तुलना अपने पिता से कर रहे हैं और कहते हैं कि आप मेरे पिता के समान हैं ,अतः मेरे सारे कष्ट नष्ट कर दो। अन्तिम दोहे में कवि आडम्बर से बचने व ईश्वर की सच्ची भक्ति करने को कहते हैं और बताते हैं कि सच्ची भक्ति से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

Dohay (दोहे) Chapter Explanation – पाठ व्याख्या

1 ) सोहत ओढ़ैं पीतु पटु स्याम ,सलौनैं गात।
     मनौ नीलमनि -सैल पर आतपु परयौ प्रभात।।

सोहत – अच्छा लगना
ओढ़ैं – ओढ़ कर
पितु – पीला
पटु – कपड़ा
गात – शरीर
नीलमनि -सैल — नीलमणि का पर्वत  
आतपु – धूप
प्रभात- सुबह

प्रसंग –: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘ से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘ से लिया गया है। इसमें कवि ने श्री कृष्ण के रूप सौन्दर्य का वर्णन किया है।

व्याख्या –: इस दोहे में कवि ने श्री कृष्ण के साँवले शरीर की सुंदरता का बखान किया है। कवि कहते हैं कि श्री कृष्ण के साँवले शरीर पर पीले वस्त्र बहुत अच्छे  लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे नीलमणि पर्वत पर प्रातः काल की धूप पड़ रही हो। यहाँ पर श्री कृष्ण के साँवले शरीर को नीलमणि पर्वत तथा पीले वस्त्र ,सूर्य की धूप को कहा गया है।

2 ) कहलाने एकत बसत अहि मयूर ,मृग बाघ।
    जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ -दाघ निदाघ।।

अहि – साँप
एकत – इकठ्ठे
बसत -रहते हैं
मृग – हिरण
तपोबन – वह वन जहाँ तपस्वी रहते हैं
दीरघ – दाघ — भयंकर गर्मी
निदाघ – ग्रीष्म

प्रसंग –: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘ से लिया गया है। इसमें कवि ग्रीष्म ऋतु का वर्णन कर रहा है।

व्याख्या –: इस दोहे में कवि कहते हैं कि भीषण गर्मी से बेहाल जानवर एक ही स्थान पर बैठे हैं। मोर और साँप एक साथ बैठे हैं,हिरण और शेर एक साथ बैठे हैं। कवि कहते हैं की गर्मी के कारण जंगल तपोवन की तरह हो गया है जैसे तपोवन में सारे लोग आपसी द्वेष भुला कर एक साथ रहते हैं उसी तरह गर्मी से बेहाल ये जानवर भी आपसी द्वेष को भुला कर एक साथ बैठे हैं।

3 ) बतरस -लालच लाल की मुरली धरी लुकाइ।
    सौंह करैं भौंहनु हँसै ,दैन कहैं नटि जाइ।।

बतरस – बातचीत का आनंद
लाल – श्री कृष्ण
मुरली – बाँसुरी
लुकाइ – छुपाना
सौंह – शपथ
भौंहनु – भौंह से
नटि जाइ – मना कर देना

प्रसंग –: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘ से लिया गया है इसमें कवि कहते हैं कि गोपियों ने श्री कृष्ण से बात करने के लिए उनकी मुरली चुरा ली है।

व्याख्या –: इसमें कवि गोपियों द्वारा श्री कृष्ण की बाँसुरी चुराए जाने का वर्णन करते हैं। कवि कहते हैं कि गोपियों ने श्री कृष्ण से बात करने के लालच में उनकी बाँसुरी को चुरा लिया है। गोपियाँ कसम भी खाती हैं कि उन्होंने बाँसुरी नहीं चुराई है लेकिन बाद में भोंहे घुमाकर हंसने लगती हैं और बाँसुरी देने से मना कर रही हैं।

4 )कहत ,नटत ,रीझत ,खीझत ,मिलत ,खिलत ,लजियात।
 भरे भौन मैं करत हैं नैननु ही सब बात।।

कहत – कहना ,बात करना
नटत – इंकार करना
रीझत – मोहित होना
खीझत – बनावटी गुस्सा करना
मिलत – मिलना
खिलत – प्रसन्न होना
लजियात – शर्माना
भौन – भवन
नैननु – नेत्रों से

प्रसंग-: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘से लिया गया है। इसमें कवि ने नायक – नायिका की आँखों – आँखों में चलने वाली बातचीत का सुन्दर  वर्णन किया है।

व्याख्या –: इस दोहे में कवि कहते हैं कि नायक और नायिका एक दूसरे से आँखों ही आँखों में बातचीत करते हैं। नायक की बातों का उत्तर कभी नायिका इंकार से देती है,कभी उसकी बातों पर मोहित हो जाती है ,कभी बनावटी गुस्सा दिखाती है और जब उनकी आँखे फिर से मिलती हैं तो वे दोनों खुश हो जाते हैं और कभी – कभी शर्मा भी जाते हैं।कवि कहते हैं कि इस तरह वे भीड़ में भी एक दूसरे से बात करते हैं और किसी को ज्ञात भी नहीं होता।

5 )बैठि रही अति सघन बन ,पैठि सदन – तन माँह।
   देखि दुपहरी जेठ की छाँहौं चाहति छाँह।।

सघन – घना
बन – जंगल
पैठि – घुसना
सदन-तन –भवन में
जेठ – जून का महीना
छाँहौं – छाया भी

प्रसंग –: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘ से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘से लिया गया है। इसमें कवि जून महीने की गर्मी का वर्णन कर रहे हैं।

व्याख्या –: कवि कहते हैं कि जून महीने की गर्मी इतनी अधिक हो रही है कि छाया भी छाया ढूँढ रही है अर्थात वह भी गर्मी से बचने के लिए जगह तलाश कर रही है। वह या तो किसी घने जंगल में मिलेगी या किसी घर के अंदर।

6 )कागद पर लिखत न बनत ,कहत सँदेसु लजात।
   कहिहै सबु तेरौ हियौ ,मेरे हिय की बात।।

कागद – कागज़
लिखत न बनत – लिखा नहीं जाता
सँदेसु – सन्देश
लजात – लज्जा आना
कहिहै – कह देगा
हिय – ह्रदय

प्रसंग –: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘ से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘ से लिया गया है। इसमें कवि ने एक नायिका की विरह दशा का वर्णन किया है।

व्याख्या –: कवि कहते हैं कि नायिका अपनी विरह की पीड़ा को कागज़ पर नहीं लिख पा रही है और कह कर सन्देश भेजने में उसे शर्म आ रही है वह नायक से कहती है कि तुम आपने ह्रदय से पूछ लो वह मेरे हृदय की बात जनता है अर्थात तुम मेरी विरह दशा से भली भांति परिचित होंगे।

7 )प्रगट भय  द्विजराज – कुल ,सुबस बसे ब्रज आइ।
   मेरे हरौ कलेस सब ,केसव केसवराइ।।

द्विजराज – 1 ) चन्द्रमा 2 )ब्राह्मण
सुबस – अपनी इच्छा से
केसव – श्री कृष्ण
केसवराइ – बिहारी कवि के पिता

प्रसंग-: प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श ‘ से लिया गया है। इसके कवि।  वह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘से लिया गया है।इसमें कवि श्री कृष्ण से उनके कष्ट देय करने की प्रार्थना करते हैं।

व्याख्या –: कवि कहते हैं कि हे !श्री कृष्ण आपने चंद्र वंश में जन्म लिया और स्वयं ही ब्रज  में आकर बस गए। बिहारी जी के पिता का नाम केशवराय है और श्री कृष्ण का एक नाम केशव है ,इसलिए कवि कहते हैं कि आप मेरे पिता के सामान हैं अतः मेरे सरे कष्टों का नाश कर दीजिये।

8) जपमाला ,छापैं ,तिलक सरै न एकौ कामु।
   मन – काँचै नाचै बृथा साँचै राँचै रामु।।

जपमाला – जपने की माला
छापैं – छापा
सरै – पूरा होना
मन काँचै – कच्चा मन ,बिना सच्ची भक्ति वाला
नाचै – नाचना
बृथा – बेकार में
सांचै – सच्ची भक्ति वाला
रांचै – प्रसन्न होना

प्रसंग-:  प्रस्तुत दोहा हमारी हिंदी पाठ्य पुस्तक ‘स्पर्श’ से लिया गया है। इसके कवि बिहारी हैं। यह दोहा उनकी रचना ‘बिहारी सतसई ‘से लिया गया है। इसमें कवि ने बहरी ढोंग के स्थान पर सच्चे मन से ईश्वर भक्ति को महत्त्व दिया है।

व्याख्या –:कवि कहते हैं कि केवल ईश्वर के नाम की माला जपने से ,ईश्वर नाम लिख लेने से तथा तिलक करने से ईश्वर भक्ति का कार्य पूरा नहीं होता। यदि मन में ईश्वर के लिए विश्वास न हो तो उसकी भक्ति में नाचना भी व्यर्थ है। इसके विपरीत जो सच्चे मन से ईश्वर भक्ति करते हैं, ईश्वर उन्ही पर प्रसन्न होते हैं।

Dohay (दोहे) Chapter Question Answers – प्रश्न अभ्यास

क ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1 -: छाया भी कब छाया ढूंढ़ने लगती है ?

उत्तर -: कवि कहता है कि जून के महीने में गर्मी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि छाया भी छाया की तलाश करने के लिए घने जंगलों व  घरों के अंदर चली जाती है अर्थात छाया भी गर्मी से परेशान हो कर छाया की तलाश करती है।
प्रश्न 2 -: बिहारी की नायिका यह क्यों कहती है कि ‘कहि है सबु तेरौ हियौ ,मेरे हिय की बात ‘- स्पष्ट कीजिये।

उत्तर -:  नाका परदेस गए हुए नायक को पत्र लिखना चाहती है पर अपनी विरह दशा को पत्र में लिखने में अपने आप को असमर्थ पाती है और न ही वह किसी को बता पाती है क्योंकि उसे लज्जा आती है। नायिका नायक से सच्चा प्रेम करती है और कहती है कि यदि नायक भी उससे सच्चा प्रेम करता है तो नायक का ह्रदय नायक को नायिका के ह्रदय की विरह दशा का आभास करा देगा।
प्रश्न 3 -: सच्चे मन में राम बसते हैं न- दोहे के संदर्भानुसार स्पष्ट कीजिये।

उत्तर -: कवि का मानना है कि आडंबरों से ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। ना ही मानकों को गिनने ,तिलक लगाने व राम नाम लिखने से ईश्वर की प्राप्ति  होती है। सच्चे मन से ईश्वर पर विश्वास व ईश्वर की भक्ति करने से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है।
प्रश्न 4 -: गोपियाँ श्री कृष्ण की बाँसुरी क्यों छुपा लेती है ?

उत्तर -: गोपियों को सदा से ही श्री कृष्ण की बांसुरी से ईर्ष्या  भाव रहा है। वे जानती है कि एक बार जब कृष्ण बांसुरी बजाने में मस्त हो जाते हैं तो वे दुनिया को भूल जाते हैं। गोपियाँ जानती हैं की अगर वे बंसरी को छुपा देंगी तो कृष्ण अवश्य ही इस बारे में पूछेंगे। श्री कृष्ण से बातचीत करने के लिए ही गोपियाँ श्री कृष्ण की बांसुरी को छुपा देती है।
प्रश्न 5 -: बिहारी कवि ने सभी की उपस्थिति में भी कैसे बात की जा सकती है ,इसका वर्णन किस प्रकार किया है?अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर -: बिहारी कवि ने सभी की उपस्थिति में भी आँखों -ही- आँखों में बातचीत करने का सूंदर वर्णन किया है। नायक आँखों -ही -आँखों में नायिका से कुछ कहता है ,नायिका आँखों ही आँखों में कभी इंकार करती है कभी बनावटी गुस्सा दिखती है और फिर एक बार दोबारा जब उनकी आँखे मिलती हैं तो वे खुश हो जाते है और कभी -कभी शर्मा भी जाते हैं। इस प्रकार वे आँखों ही आँखों में बात भी कर लेते है और किसी को पता ही नहीं चलता।
ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए –

1) मनौ नीलमनि -सैल पर आतपु परयौ प्रभात।

उत्तर -: कवि ने श्री कृष्ण के रूप सौन्दर्य का सुन्दर वर्णन किया है। श्री कृष्ण के नीले शरीर पर पीले वस्त्र की कल्पना नीलमणि पर्वत पर सुबह के समय सूर्य की किरणों से करने के कारण  उत्प्रेक्षा अलंकार है। ब्रज भाषा का उपयोग किया गया है तथा श्रृंगार रस प्रधान है।
2) जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ – दाघ निदाघ।

उत्तर -: कवि ने यहाँ जंगल का गर्मी के कारण तपोवन में बदल जाने का वर्णन किया है। ब्रज भाषा का उपयोग किया गया है यहाँ उपमा और अनुप्रास अलंकार का सुन्दर मेल है।
3) जपमाला। छापैं ,तिलक सरैं न एकौ कामु।

मन -काँचै नाचै बृथा ,सांचै राँचै रामु।।

उत्तर -: इन पंक्तियों में कवि ने बाह्य आडंबरों से बचने व सच्चे मन से ईश्वर भक्ति करने पर बल दिया है।  यहाँ ब्रज भाषा का प्रयोग हुआ है, अनुप्रास अलंकार का प्रयोग है तथा यहाँ शांत रस प्रधान है।

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 3 दोहे

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
छाया भी कब छाया हूँढ़ने लगती है?
उत्तर-
जेठ मास की दोपहर की प्रचंड गरमी में तो छाया भी छाया की इच्छा करने लगती है अर्थात् छाया रूपी नायिका भी जेठ मास की प्रचंड गरमी में घर से बाहर नहीं निकलना चाहती, क्योंकि भीषण गरमी प्राणियों के साथ-साथ प्रकृति को भी दग्ध कर देती है, तो लगता है कि छाया भी कहीं छिपकर बैठ गई है।

प्रश्न 2.
बिहारी की नायिका यह क्यों कहती है ‘कहिहै सबु तेरौ हियौ, मेरे हिय की बात’–स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
बिहारी की नायिका विरह की अग्नि में जल रही है। वह अपने मन की बात नायक को बताने में असमर्थ है। वह कागज पर अपने प्रियतम को संदेश लिखना चाहती है, परंतु आँसू, पसीने व कंपन के कारण निष्फल हो जाती है। किसी अन्य के माध्यम से नायक को संदेश भेजने में उसे लज्जा आती है। नायिका को विश्वास है कि प्रेम दोनों ओर से है। जैसा प्रेम उसके मन में है, वैसा ही प्रेम प्रेमी के हृदय में भी है, प्रेम हृदय की भाषा स्वयं जान लेता है, अतः इसमें कुछ कहने सुनने की ज़रूरत नहीं रह जाती।

प्रश्न 3.
सच्चे मन में राम बसते हैं-दोहे के संदर्भानुसार स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
सच्चे मन में ही ईश्वर का वास होता है अर्थात् सच्चे मन में ही राम बसते हैं, क्योंकि सच ही तो ईश्वर है। कच्चा मन अर्थात् विषयी मन तो भोग-विलास, विषय-वासनाओं में उलझा रहता है। जिनका मन साफ नहीं होता, वे भौतिक सुखों की चकाचौंध में ही फंसे रहते हैं। माला जपना आडंबर है, दिखावा है। इनसे ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। सच्चे। मन, सच्ची श्रद्धा -तथा सच्ची लगन से ही ‘राम’ की प्राप्ति होती है।

प्रश्न 4.
गोपियाँ श्रीकृष्ण की बाँसुरी क्यों छिपा लेती हैं?
उत्तर-
गोपियाँ रसिक शिरोमणि श्रीकृष्ण से बातें करने के लालच में उनकी निकटता अधिक समय तक पाने की इच्छा रखने के कारण श्रीकृष्ण की बाँसुरी छिपा लेती हैं। क्योंकि श्रीकृष्ण सदा मुरली बजाने में मस्त रहते हैं जिसके कारण गोपियाँ उनसे बातें नहीं कर पाती हैं। वे उनकी मुरली छिपाने का उपाय सोचती हैं क्योंकि जब मुरली उनके पास नहीं रहेगी तो वे उनसे मुरली के बहाने बातें करेंगी। इस उद्देश्य से वे जान-बूझकर कृष्ण की बाँसुरी छिपा लेती हैं।

प्रश्न 5.
बिहारी कवि ने सभी की उपस्थिति में भी कैसे बात की जा सकती है, इसका वर्णन किस प्रकार किया है? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-
कवि बिहारी जी ने सभी की उपस्थिति में भी बिना शब्दों के कैसे बात की जा सकती है, इस रहस्य के उद्घाटन का बड़ा ही सजीव वर्णन किया है। लोगों की उपस्थिति में तथा  भरे हुए भवन में भी प्रेमी-प्रेमिका आँखों-ही-आँखों में एक-दूसरे की भाषा समझ लेते हैं। आँखों की सांकेतिक भाषा से दोनों एक-दूसरे के हृदय की बात जान लेते हैं। और किसी को इसकी खबर भी नहीं लगती।

(ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
प्रश्न 1.
मनौ नीलमनि-सैल पर आतपु पर्यो प्रभात।
उत्तर-
इस पंक्ति का भाव है कि भगवान श्रीकृष्ण का नीला शरीर पीतांबर ओढ़े दिव्य स्वरूप ऐसे प्रतीत हो रहा है, मानो नीलमणि पर्वत पर सुबह का सूर्य शोभायमान हो अर्थात् सुबह का सूर्य जगमगा उठा हो।

प्रश्न 2.
जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ-दाघ निदाघ।
उत्तर-
भाव-इस पंक्ति का भाव यह है कि ग्रीष्म ऋतु के प्रचंड ताप से संपूर्ण वन तपोवन जैसा पवित्र बन गया है। अब यहाँ हिंसा का नामोनिशान नहीं है। आपसी वैर-भाव को भूलकर सबमें मैत्रीभाव विकसित हो गया है। शेर-हिरण, साँप-मोर जैसे शत्रु भी समान रूप से एक-दूसरे पर आक्रमण किए बिना गर्मी सहन कर रहे हैं जैसे तपस्वियों का सान्निध्य पाकर वैर-भाव रखने वाले हिंसक पशु भी एक साथ निवास करते हैं।

प्रश्न 3.
जपमाला, छापैं, तिलक सरै न एकौ कामु ।
मन-काँचै नाचै बृथा, साँचै राँचै रामु ।।
उत्तर-
इन पंक्तियों का भाव है कि माला जपने से, मस्तक पर तिलक लगाने से अर्थात् बाहरी आडंबरों द्वारा भक्ति करने से एक भी कार्य पूर्ण नहीं होता तथा इससे सच्ची भक्ति नहीं मिलती। सच्ची भक्ति तो मन की सच्चाई, श्रद्धा तथा सच्ची लगन से मिलती है, क्योंकि सच्चे मन में ही राम का निवास होता है अर्थात् कवि ने बाहरी आडंबरों का खंडन करके प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करने पर बल दिया है।

योग्यता विस्तार
प्रश्न 1.
सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर ।
देखन में छोटे लगै, घाव करें गंभीर ।।
अध्यापक की मदद से बिहारी विषयक इस दोहे को समझने का प्रयास करें। इस दोहे से बिहारी की भाषा संबंधी किस विशेषता का पता चलता है?
उत्तर
कवि बिहारी द्वारा रचित इस दोहे को पढ़ने से पता चला चलता है कि बिहारी गागर में सागर भरने की कला में सिद्धहस्त
हैं। वे कम-से-कम शब्दों में अधिकाधिक बात कहने की कला में निपुण हैं। ‘सतसई’ के दोहों के माध्यम से उन्होंने कम-से-कम शब्दों में भावों को अभिव्यक्त करने के अलावा अर्थगांभीर्य के भी दर्शन होते हैं। ये दोहे मन को गहराई से छू जाते हैं।
इसके अलावा उनके दोहों में ब्रजभाषा की सरसता, कोमलता और मधुरता व्याप्त है। इन दोहों में श्रृंगार रस (संयोग-वियोग दोनों) तथा भक्ति रस घनीभूत है। अनुप्रास, रूपक, उपमा और उत्प्रेक्षा अलंकारों का स्वाभाविक प्रयोग होने से भाषिक सौंदर्य बढ़ गया है।

परियोजना कार्य
प्रश्न 1.
बिहारी कवि के विषय में जानकारी एकत्रित कीजिए और परियोजना पुस्तिका में लगाइए।
उत्तर-
नीचे दी गई जानकारियों के आधार पर छात्र परियोजना तैयार करें-
जीवन-परिचय
जन्म – सन् 1595
जन्म स्थान – ग्वालियर के पास बसुआ गोविंदपुर नामक स्थान।
पिता – केशवराय
शिक्षा – आठ वर्ष की उम्र में ग्वालियर से ओरछा आना और संस्कृत काव्य का अध्ययन।
केशवदास से काव्य शास्त्र की दीक्षा।
आगरा आकर फारसी का अध्ययन करना।
रहीम द्वारा उनकी रचनाएँ सुनना और पुरस्कार देना।
राजाश्रय – शाहजहाँ के अलावा राजस्थान, जोधपुर तथा बूंदी जैसी रियासतों से शासकीय वृत्ति।
जयपुर के महाराज जय सिंह के दरबारी कवि और प्रतिदिन एक अशरफ़ी की प्राप्ति।
देहांत – सन् 1663 ई०
रचनाएँ – बिहारी सतसई इसमें 700 दोहे हैं।
काव्यगत विशेषताएँ – श्रृंगारिक दोहों के लिए प्रसिद्ध।

  1. भावपक्ष – आश्रयदाताओं को प्रसन्न करने के लिए नायक-नायिकाओं की प्रेम-कीड़ाओं और सुंदरता का चमत्कारपूर्ण वर्णन।
    नीति एवं भक्ति संबंधी दोहों की रचना।
  2. कलापक्ष – कम शब्दों में अधिक कहने में महारत हासिल। इसके लिए प्रसिद्ध दोहा-
    • सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर ।
      देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर ।।
    • कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात ।
      भरे भौन में करत हैं नैननु हीं सब बात ।।

कई अलंकारों का एक साथ प्रयोग – सोहत ओढ़े पीतु पटु स्याम, सलौनैं गात ।
मनौ नीलमनि-सैल पर आतपु पर्योो प्रभात ।।

अन्य पाठेतर हल प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कृष्ण के साँवले शरीर पर पीला वस्त्र कैसा लग रहा है?
उत्तर-
श्रीकृष्ण के साँवले शरीर पर पीला वस्त्र अत्यधिक सुशोभित हो रहा है। इस पीले वस्त्र के कारण उनका सौंदर्य बढ़ गया है। साँवले शरीर पर पीला वस्त्र ऐसे लग रहा है जैसे नीलमणि पर्वत पर प्रभातकालीन सूर्य की पीली-पीली धूप पड़ रही हो।

प्रश्न 2.
भयंकर गरमी का जीव-जंतुओं के स्वभाव पर क्या असर हुआ है?
उत्तर-
भयंकर गरमी ने जीव-जंतुओं को इतना परेशान कर दिया है कि वे अपना स्वाभाविक वैर भी भूल बैठे हैं। प्रायः साँप और मोर को साथ नहीं देखा जाता है, क्योंकि उनमें स्वाभाविक वैर है। यही हाल बाघ और हिरन का भी है। गरमी के कारण ये एक साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे सारा संसार तपोवन बन गया है जहाँ उनका स्वाभाविक वैर समाप्त हो गया है।

प्रश्न 3.
गोपियाँ बातों का आनंद लेने के लिए क्या करती हैं?
उत्तर-
गोपियाँ श्री कृष्ण का सामीप्य और उनकी बातों से आनंदित होना चाहती हैं। इसके लिए कोई गोपी कृष्ण की मुरली चुरा लेती है। कृष्ण जब उससे मुरली वापस मागते हैं तो वह सौगंध खाकर मुरली चुराने से मना करती है, परंतु भौहों से हँस देती है। इसका तात्पर्य है कि मुरली उसी के पास है। अब कृष्ण उससे पुनः मुरली माँगते हैं तो वह देने से मना करती है। ताकि वह कृष्ण की बातों से आनंदित होती रहे।

प्रश्न 4.
कवि बिहारी ने छाया के प्रति अनूठी कल्यना की है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
कवि बिहारी ने जेठ माह की प्रचंड गरमी के बीच छाया को देखकर अनूठी और सर्वथा नवीन कल्पना की है कि छाया भी गरमी से बेहाल होकर जंगल में चली गई है और वह भी घर में या पेड़ों के नीचे बैठना चाहती है अर्थात् छाया भी छाया चाहने लगी है।

प्रश्न 5.
बिहारी के दोहे के आधार पर नायिका नायक को संदेश भिजवाने में असमर्थ क्यों रहती है?
उत्तर-
कवि बिहारी के दोहे की नायिका विरह व्यथा से पीड़ित है। इसके कारण वह इतनी दुर्बल हो गई है कि उसके हाथ और पैर हिलने लगे हैं, शरीर पसीना-पसीना हो रहा है, ऐसे में वह स्वयं नायक को पत्र लिखकर अपनी विरह व्यथा और प्रेमातुरता से अवगत नहीं करा पा रही है। वह अपने मन की बात संदेशवाहक से लोक-लाज और नारी सुलभ लज्जा के कारण नहीं कह पाती है। इस तरह वह नायक को संदेश भिजवाने में असमर्थ रहती है।

प्रश्न 6.
बिहारी भगवान से क्या प्रार्थना करते हैं ?
उत्तर-
कवि बिहारी भगवान श्रीकृष्ण से अपना दुख दूर करने की प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे श्रीकृष्ण! आप चंद्रवंश में उत्पन्न हुए हो और अपनी इच्छा से ब्रज आकर बस गए हो। हे केशव! अब आप मेरे सारे कष्ट हर लीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
बिहारी गागर में सागर भरने की कला में सिद्धहस्त हैं। कहत नटत…’ दोहे के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
कवि बिहारी कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक बातें कहने में कुशल हैं। वे अपने दोहों में ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो एक ही शब्द में पूरे वाक्य का अर्थ अभिव्यंजित कर देते हैं। कहत नटत रीझत… को एक-एक शब्द पूरे वाक्य का अर्थ व्यक्त करने में समर्थ है। इस दोहे में नायक-नायिका प्रणय-निवेदन संबंधी बातें जिस तरह संकेतों-ही-संकेतों में कर लेते हैं उसकी अभिव्यक्ति एक दोहे के रूप में बिहारी जैसा कवि ही कर सकता है, अन्य कवि नहीं। इस प्रकार कहा जा सकता है कि बिहारी गागर में सागर भरने की कला में सिद्धहस्त हैं।

प्रश्न 2.
कवि बिहारी भी कबीर की भाँति आडंबरपूर्ण भक्ति से दूर रहना चाहते थे। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
कवि बिहारी का मानना था कि दिखावा एवं आडंबर करने को भक्ति नहीं कहा जा सकता है। कुछ लोग हाथ में माला लेकर राम-राम रटने को भक्ति मानते हैं तो कुछ लोग रामनामी वस्त्र ओढ़कर प्रभुभक्ति कहलाने का प्रयास करते हैं।

इतना ही नहीं कुछ लोग माथे पर रामनामी तिलक लगाकर प्रभु को पाने का प्रयास करते हैं। कवि बिहारी कहते थे कि ऐसा तो वही करते हैं जिनका मन कच्चा होता है या जो अपने मन को प्रभु राम के चरणों में नहीं लगा पाते हैं। प्रभु राम को पाने के लिए किसी आडंबर की आवश्यकता नहीं। वे तो सच्ची भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसी तरह के विचार कबीर के थे। इस तरह स्पष्ट है कि बिहारी भी कबीर की भाँति आडंबरपूर्ण भक्ति से दूर ही रहना चाहते थे।

पूर्व वर्षों के प्रश्नोत्तर
2016
लाघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 1.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 1
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 1a

Question 2.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 2
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 2a

Question 3.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 3
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 3a

2015
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 4.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 4
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 1a

लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 5.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 5
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 5a

Question 6.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 6
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 1a

2014
लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 7.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 7
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 7a

Question 8.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 8
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 8a

काव्यांश पर आधारित प्रश्न

Question 9.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 9
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 9a
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 9b

2013
लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 10.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 10
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 10a

Question 11.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 11
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 8a

काव्यांश पर आधारित प्रश्न

Question 12.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 12
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 12a
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 12b

Question 13.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 13
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 13a
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 13b

Question 14.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 14
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 14a
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 14b

2012
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 15.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 15
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 8a

Question 16.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 16
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 8a

2011
लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 17.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 17
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 1a

Question 18.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 18
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 18a

Question 19.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 19
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 3a

काव्यांश पर आधारित प्रश्न

Question 20.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 20
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 20a
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 20b

2010
लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 21.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 21
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 21a

Question 22.
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 22
Answer:
Chapter Wise Important Questions CBSE Class 10 Hindi B - दोहे 22a

Scroll to Top